Unnao News: जिले में सेंट लारेंस स्कूल के छात्रों ने आईसीएसई और आईएससी दोनों ही परीक्षाओं में जिला टॉप किया है। 12वीं में सूरज साहू 99.25% अंकों के साथ और 10वीं में आनंदी निगम 98.20% अंकों के साथ जिले में अव्वल रहे।
उन्नाव जिले में काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के बृहस्पतिवार को जारी हुई परीक्षा परिणाम में सेंट लॉरेंस स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। सेंट लारेंस स्कूल के आईसीएसई में आनंदी निगम ने 98.20 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
इसी के साथ छात्र सूरज साहू ने 99.25 अंक लाकर आईएससी में जिला टॉप किया है। परिणाम आने के बाद छात्रों ने कैफे व विद्यालय में काउंसिल की वेबसाइट से रिजल्ट देखा। स्कूलों को अपने छात्रों का रिजल्ट और टेबुलेशन रजिस्टर पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया। प्राचार्यों ने अपने आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन कर रिजल्ट देखा।