उनका कहना है कि कुछ लोग गौरव को वहां काम नहीं करने देना चाहते थे। मां का आरोप है कि बेटे को करंट लगने की जानकारी भी उन्हें काफी देर बाद दी गई। हालांकि, पुलिस के अनुसार मामले में अभी मौत के वास्तविक कारण और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
गौरव की मां के बयानों में भी बदलाव की बात सामने आई है। कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।