पोस्टों की प्रति भी पुलिस को उपलब्ध कराई
उन्होंने बताया कि भक्त भोले नाथ, कौशलेंद्र दुबे, रामू त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, जय श्री राम व मीनाक्षी दुबे नाम से बनी आईडी से पोस्ट किए गए संदेशों में न सिर्फ जातिगत टिप्पणी की गई, बल्कि खुलेआम बदला लेने जैसी बातें लिखी गईं। इन पोस्टों की प्रति भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए बीएनएस की धारा 351(2), 353(1) व 353(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर फतेहगढ़ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।