पुलिस ने क्रेन मंगवा कर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया
चालक की पहचान जनपद कानपुर देहात थाना मंगलपुर गांव लालजीपुरावा निवासी नरेश (33) के रूप में हुई। दुर्घटना में घायल हुए डंपर चालक जनपद आगरा थाना सैया के ग्राम दनच्छा निवासी विराम (32) और गांव टीकापुर के रहने वाले क्लीनर मातादीन को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्रेन मंगवा कर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
केबिन में फंसे शव को निकालकर मोर्चरी भेजा
इस दौरान करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि आमने-सामने हुई डंपर और गैस टैंकर की भिडंत में गैस टैंकर के चालक की मौके पर मौत हो गई है। केबिन में फंसे शव को निकालकर मोर्चरी भेजा गया है। बताया कि दोनों वाहन क्रास होते समय दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।