Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह सीएमओ के निरीक्षण में अधिकांश डॉक्टर नदारद मिले। राउंड के नाम पर झूठ बोलने वाले स्टाफ को फटकार लगाई गई।
फर्रुखाबाद जिले में सीएमओ डॉ अवनिंद्र कुमार मंगलवार सुबह पौने नौ बजे के करीब लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओ का जायजा लिया। ओपीडी में दंत चिकित्सक डॉ श्रेय खंडूजा रंगीन सर्ट पहने दिखे। उन्हें फटकार लगाई। कहा कि यह नहीं चलेगा। यूनिफार्म में ही आएं। करीब 15 मिनट बाद बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सक्सेना पहुंचे।
विज्ञापन
अन्य कोई भी डॉक्टर अस्पताल में न मिला। सीएमएस में डाक्टरों के राउंड पर होने की बात कही, तो सीएमओ वार्ड में पहुंचे। वहां ड्यूटी स्टॉफ नर्स राजेश ने बताया कि चार डॉक्टर राउंड पर आते हैं। अभी कोई नहीं आया है। सीएमएस को लेटलतीफ डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने खुद मरीजों को देखकर दवाएं लिखी।