फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, सैफई परिवार के सिंडिकेट को बताया डकैती डालने का अनुभवी

Thu, 03 Sep 2026 02:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और सैफई परिवार के सिंडिकेट पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सैफई सिंडिकेट को डकैती डालने का अच्छा अनुभव था, जो अभी तक आउटसोर्स कर्मचारियों के हक पर डाका डालता था।
विज्ञापन
CM Yogi In Farrukhabad - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरण करने के साथ ही मंच से सपा पर हमला किया। उन्होंने सैफई परिवार के सिंडिकेट को डकैती का अच्छा अनुभव होने की बात कही। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से आउटसोर्स कर्मचारी के लिए कॉरपोरेशन का शुभारंभ किया है। इससे अब उनके हक पर डकैती नहीं पड़ सकेगी।

विज्ञापन

अभी तक सैफई सिंडिकेट अपने डकैती के अनुभव से उनके हक पर डकैती डालता था। अब इस पर विराम लगेगा और कर्मचारियों के खाते में पूरा मानदेय पहुंचेगा। ऐसी व्यवस्था उन्होंने स्थापित की है। इसके अलावा उन्होंने फर्रुखाबाद के लोगों को बाढ़ से राहत देने के लिए गंगा से सिल्ट निकालने का काम करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

फर्रुखाबाद के विकास को मिलेगी गति
गंगा से निकलने वाली सिल्ट को तटबंध बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बाढ़ का पानी अधिक दूर तक नहीं फैल सकेगा। उन्होंने अपने भाषण में लिंक एक्सप्रेसवे का भी जिक्र किया। कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। इससे फर्रुखाबाद एक्सप्रेसवे का जंक्शन हो जाएगा। फर्रुखाबाद के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें