ये था पूरा मामला
कायमगंज थाना क्षेत्र के एक किसान की आठ वर्ष की बेटी तीन जून को अपनी बुआ के घर मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में घूमने आई थी। शुक्रवार सुबह वह अपनी बुआ की नातिन के साथ टंकी के आगे स्थित आम के बाग में आम खाने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
नहर के पास खेत में पड़ा था शव
इसके बाद मोहम्मदाबाद थाने में शुक्रवार (11 जुलाई) की रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। शनिवार (12 जुलाई) सुबह करीब 11:30 बजे भोगांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवीपुर में नहर के पास सर्वेश के खेत में एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : amar ujala
">http://
सीसीटीवी फुटेज से मिला था अहम सुराग
परिजनों का कहना है कि बच्ची की तलाश के दौरान नींवकरोरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक अहम सुराग मिला था। फुटेज से पता चला था कि बच्ची को करीब 50 साल का एक अधेड़ व्यक्ति अपने साथ ले गया था। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति मंदिर के आसपास खाली बोतलें और कबाड़ उठाता था। पुलिस तभी से इस संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।