थानाध्यक्ष ने बाल पकड़कर जमीन पर पटका था
इससे पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही जहानगंज थाना पुलिस कोरीखेड़ा पहुंचकर पीड़ित परिवार को घर में ही घेर लिया। सभास्थल जाने से रोकने का जब बालक की ताई सुनीता गुप्ता ने विरोध किया, तो थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसका वीडियो बनाने पर दो सिपाहियों ने बालक के भाइयों से मारपीट कर मोबाइल छीन लिए और मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया।
पूनम अवस्थी को निलंबित कर दिया
पीड़ित परिवार से मारपीट के वीडियो वायरल हो गए। इसके साथ बालक की बहन अंशिका गुप्ता व चाचा रामजीत 10 सितंबर को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। इससे पहले पीड़ित परिवार ने डीआईजी व अन्य आला अधिकारियों से घटना का खुलासा करने और थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को निलंबित कर दिया।