फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: मैजिक को बचाने में खाई में घुसी कार, आठ घायल, ग्रामीणों की मदद से बाहर निकले लोग

Sat, 17 Apr 2021 11:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फर्रुखाबाद से लखनऊ जा रही कार सामने से आ रही मैजिक गाड़ी को बचाने में खाई में जा घुसी। मैजिक गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पांच यात्री सहित आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद से लखनऊ जा रही कार भोजपुर स्थित बघार के निकट सामने से आ रही मैजिक गाड़ी को बचाने में खाई घुस गई। मैजिक गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पांच यात्री सहित आठ लोग घायल हो गए। यूपी 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


लखनऊ के कपूरथला निवासी शुभम चतुर्वेदी (27) पिता संजय (62) व साथी वैभव चौहान (28) के साथ शनिवार शाम करीब सात बजे कार से फर्रुखाबाद से लखनऊ स्थित घर जा रहा था। रास्ते में भोजपुर बघार के निकट हुसैनगंज गुमटी के पास मोड़ पर कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज से सवारी भरकर फर्रुखाबाद जा रही मैजिक सामने आ गई।

 
विज्ञापन

उसे बचाने में कार दूसरी को ओर खाई में जा घुसी। मैजिक गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से मैजिक गाड़ी को सीधा कर लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद मैजिक का चालक व परिचालक फरार हो गया।

पुलिस ने मैजिक में सवार घायल सेंट्रल जेल के पपियापुर निवासी रामनरेश (65), थाना क्षेत्र के गांव बहबलापुर निवासी अखलेश (25) व उसकी पत्नी सोनी देवी (23) को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। फर्रुखाबाद निवासी दो घायल युवतियां निजी अस्पताल में चली गईं।

अखिलेश ने बताया कि वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ फर्रुखाबाद जा रहा था। मैजिक गाड़ी में करीब 25 लोग सवार थे। कार सवार घायल शुभम ने बताया कि उसके पिता संजय फर्रुखाबाद विकास भवन में कर्मचारी हैं। वह पिता को लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें