फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से नौ और मौतें, 1977 संक्रमितों का नया रिकॉर्ड, एक्टिव केस 10 हजार पार

Sat, 17 Apr 2021 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में कोरोना से नौ और रोगियों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या भी रोज बढ़ रही है। शनिवार को रिकॉर्ड 1977 नए संक्रमित मिले। एक्टिव केस बढ़कर 10 हजार 651 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना से नौ और रोगियों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या भी रोज बढ़ रही है। शनिवार को रिकॉर्ड 1977 नए संक्रमित मिले। एक्टिव केस बढ़कर 10 हजार 651 हो गए हैं। संक्रमण का फैलाव चौतरफा हो गया है।
विज्ञापन


वायरल लोड बढ़ने से रोगी गंभीर हालत में अस्पतालों में आ रहे हैं। कोरोना से अब तक नगर में 938 मौत हो चुकी हैं। ग्वालटोली के रहने वाले 74 साल के वृद्ध, धर्मेंद्र नगर की 60 साल की वृद्धा की मौत हैलट में हुई।
विज्ञापन

कानपुर में कोरोना से तीसरी मौत - फोटो : गूगल
बर्रा के 60 साल के वृद्ध की कांशीराम अस्पताल, केडीए कालोनी के 69 साल के वृद्ध और संगम लिंक अपार्टमेंट के रहने वाले 48 साल के व्यक्ति की रामा मेडिकल कालेज तथा पनकी की रहने वाली 61 साल की वृद्धा की सैफई के मेडिकल कालेज में हुई है।

इसके अलावा शुक्रवार को एक रोगी की हैलट और दो रोगियों की रामा मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। ये तीन मौतें देर से पोर्टल पर अपडेट की गईं। कई रोगी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। अब तक नगर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 45883 है।

इनमें 34284 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 351 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीत ली। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 9426 लोगों के सैंपल लिए। 745 विशेष सर्विलांस अभियान और 8681 सैंपल रूटीन में लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें