फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: नीबकरोरी धाम में बुढ़वा मंगलवार की धूम, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tue, 22 Sep 2026 11:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध नीबकरोरी धाम में बुढ़वा मंगलवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिसके बाद घंटों लाइन में लगकर भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन
नीबकरोरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में बुढ़वा मंगलवार पर सुबह से नीबकरोरी धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वाहनों को मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग के पास पार्क कराया गया। वहां से भक्त पैदल मंदिर तक पहुंचे। मंदिर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें लगवाई गईं। भक्तों की लाइनें लंबी होने से घंटों बाद लोगों भी बाबा के दर्शन हो सके।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य मार्ग से मंदिर तक नौ स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इसके लिए मंदिर के पास स्थित पुलिस चौकी से नगला बाले तक कच्चा रास्ता बनाया गया है। मुख्य मार्ग से लेकर मंदिर तक बाबा लक्ष्मण दास के जयकारे गूंजते रहे। इधर, भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें