फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर-ट्राली मेें घुसी बाइक, बीटीसी छात्र की मौत

Thu, 27 Aug 2020 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक टकरा गई। हादसे में बीटीसी छात्र की मौत हो गई। पीछे बैठा ताऊ का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर निवासी अभिषेक उर्फ सत्यम (22) पुत्र महिपाल उर्फ रामू बीटीसी का छात्र है। वह गुरुवार दोपहर को बाइक से अपने ताऊ जगतराम के 24 वर्षीय बेटे रोहित के साथ कमालगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहा था।

तभी गांव महरूपुर राबी गांव के निकट स्थित धर्मकांटे के निकट गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक घुस गई। दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रोहित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


अभिषेक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई शिवम है। पिता महिपाल उर्फ रामू खेती करते हैं। मां मंजू देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें