शिकायत दर्ज करने से पहले दबाव बनाने का चल निकला ट्रेंड
पिछले एक माह में हुई दो घटनाओं में शिकायतों पर ध्यान केंद्रित कराने को लेकर पेट्रोल छिड़का गया। प्रशासन को दबाव में लेने के लिए शिकायतकर्ताओं ने आग लगाने की कोशिश भी की। हालांकि, जांच में आरोप गलत पाए गए। गौरतलब है कि इससे पहले कायमगंज तहसील दिवस के दौरान भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। जब एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन बाद में उसकी शिकायत झूठी निकली।
कलेक्ट्रेट परिसर में अब होगी तलाशी
कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। हंगामा करने वालों पर नजर रखने के लिए गेट नंबर एक पर तलाशी ली जाएगी। ज्वलनशील पदार्थ या कोई प्रतिबंधित सामग्री ले जाने वालों पर पुलिस खास निगाह रखेगी।
नाबालिग की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज है। पीड़िता से पूछताछ की जा रही है, उसके परिजनों को बुलवाया गया है। फिलहाल नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर भेजा जा रहा है।आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। - एश्वर्य उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर