फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सफाई का पैसा बढ़ाने पर हुआ विवाद, पुलिस चौकी में लाठियां चलीं, वीडियो वायरल

Sat, 11 Apr 2026 08:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पुलिस चौकी में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नीबकरोरी मंदिर के पास दुकानदारों और सफाई कर्मियों में पैसा बढ़ाने से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट व तोड़फोड़ हुई। सर्राफ ने लूट का आरोप लगाया। पुलिस चौकी पहुंचने पर दोनों पक्षों में दोबारा जमकर लाठियां चलीं। दुकानदार ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन


नीबकरोरी मंदिर के बाहर बाजार लगता है। वहां सफाई कर्मचारी दुकान के सामने झाड़ू लगाने के लिए नाम पर प्रति दिन दुकानदारों से 10-10 रुपये लेते रहे। शनिवार को सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाने के लिए वसूली बढ़ाकर 50 रुपये कर दी। इसी को लेकर कुछ दुकानदारों ने विरोध किया। 50 रुपये मांगने को लेकर फास्टफूड विक्रेता रवि से हुए विवाद के बाद उसके साथ सफाई कर्मियों ने मारपीट कर दी। धक्का लगने से ठेली पलट गई। इससे रवि का काफी नुकसान हुआ। इसके बाद अंडा व चाऊमीन विक्रेता प्रताप से विवाद हुआ तो सफाई कर्मियों ने भगोने व अन्य खाद्य सामग्री फेंक दी। बौखलाए सफाई कर्मी ईश्वर दयाल की ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने भी 50 रुपये देने का विरोध किया। इसको लेकर सफाई कर्मियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। दुकान में तोड़फोड़ भी हुई। ज्वेलर्स ने लूट का आरोप लगाया और यूपी 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी आने के लिए कहा। जब दोनों पक्ष चौकी पर पहुंचे तो वहां पुलिस कर्मी मौजूद ही नहीं मिले। इस पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। चौकी में हुई मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

नीबकरोरी निवासी छविनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंदिर पर चौकी के पास उनकी मोमोज की दुकान है। सफाई कर्मी प्रत्येक दुकानदार से 10 रुपये लेते हैं। उनकी दुकान पर कूड़ा नहीं होता। वह दोना-पत्तल डस्टबिन में रखते हैं। सफाई कर्मियों के अधिक रुपये मांगने पर उन्होंने देने से मना किया तो सफाई कर्मियों ने उनकी दुकान के आगे कूड़ा लगाना शुरू कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे सफाई कर्मियों ने परिजन के साथ दुकान हमला कर दिया। दुकान पर तोड़फोड़ की और उन्हें, उनके भाई व बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। दुकान से करीब 6000 रुपये, बाजार की दुकान से 8000 रुपये व चाचा की सर्राफ की दुकान से करीब चार-पांच लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला मारपीट का है। रुपये अधिक मांगने और लूट का आरोप गलत है। तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें