फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मासूम का शव आलू के खेत में मिला, पांच दिन से था लापता…नाक पर खून के निशान, हत्या की आशंका

Sun, 14 Dec 2025 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: जहानगंज थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले लापता हुए आशुतोष (10) का शव रविवार को डेढ़ किलोमीटर दूर आलू के खेत की कुड़ी में छिपाया हुआ मिला है। उसकी नाक पर खून के निशान हैं, जिससे पुलिस ने हत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में पांच दिन पहले घर से कुछ दूर स्थित मंदिर के पास खेलते समय लापता 10 साल के बालक का शव करीब डेढ़ किमी दूर आलू के खेत में पड़ा मिला। उसकी हत्या कर शव को आलू की कुड़ी के बीच में रख दिया गया। उसके ऊपर बेल कर दी गई थी। खेत में पानी लगाने गए एक ग्रामीण को उसका कोट पड़ा दिखा था। जहानगंज थाने के गांव कोरीखेड़ा निवासी किसान चंद्रप्रकाश गुप्ता का पुत्र आशुतोष (10) बुधवार शाम घर से कुछ दूर मंदिर के पास से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद उसक कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के ही नीलेश गांव से डेढ़ किमी दूर उगाही पर लिए खेत में पानी लगाने गए।

विज्ञापन

रास्ते में एक मेड़ के पास उसका स्कूली कोट पड़ा दिखा। इस पर उन्होंने चंद्रप्रकाश को सूचना दी। कुछ ही देर में चंद्रप्रकाश थाना पुलिस के साथ परिजनों को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने खोजबीन की, तो पास के ही आलू के खेत में कुड़ी के बीच में आशुतोेष का शव पड़ा मिला। इस पर चीख-पुकार मच गई। आसपास कई गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके नाक में खून के निशान हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। थानाध्यक्ष राजेेश राय ने बताया कि बालक की हत्या कर शव आलू के खेत में छिपाया गया है। हत्या करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें