फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: लोहिया अस्पताल में ओपीडी के सामने बायो वेस्ट जलाया, धुएं से बेहाल हुए मरीज, जिम्मेदार बेखबर

Tue, 24 Feb 2026 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में ओपीडी के सामने बायो कचरा जलाने से उठे जहरीले धुएं ने मरीजों और तीमारदारों का बेहाल कर दिया। घंटों तक चली इस अव्यवस्था पर अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में लगाई आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में सोमवार रात लोहिया अस्पताल में ओपीडी के सामने खाली मैदान में कूड़े और बायो कचरा में आग लगा दी गईं। इससे उठे धुआं से मरीज और तीमारदार परेशान रहे। आंखों में जलन होने से दिक्कत हुई। देर रात के बाद तक धुएं ने लोगों को बेहाल कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। आग खुद ही बुझ गई। इसके बाद धुआं उठता रहा। लोहिया अस्पताल में अक्सर कूड़े में आग लगा दी जाती है। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि ओपीडी जैसे संवेदनशील क्षेत्र के पास ही आग लगाकर मरीजों की जान जोखिम में डाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें