फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, भांजे की शादी से लौटते समय हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 20 Feb 2026 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात भांजे की शादी से लौट रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार ग्रामीण की पपड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसकी पहचान मनीष कुमार गंगवार (45) पुत्र अशोक कुमार निवासी फरीदपुर सैदबाड़ा, थाना शमसाबाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन

वह चीनी मिल के पास एमके गार्डन में भांजे की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें