गवाह पेश करने का दबाव
परिचालक ने कोतवाली में जो तहरीर दी है, उसमें पुलिस दो गवाहों के नाम भी बढ़ाने को कह रही है। गैरजनपद का होने से यदि परिचालक गवाह नहीं दे सका तो आरोपियों को राहत देने का पुलिस का रास्ता साफ हो जाएगा। उधर, दोनों युवकों को कोतवाली ले जाया गया, तो कुछ ही देर में कुछ सत्तापक्ष के नेता उन्हें छुड़ाने पहुंच गए। दोनों युवकों को छुड़वाने की कोशिश की जा रही है।
पहले भी हुईं घटनाएं
कादरीगेट चौकी क्षेत्र में रोडवेज परिसर में बीते महीने हरदोई की बस से उतर रहे चूड़ी दुकानदार की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। अगस्त की शुरुआत में उन्नाव के आभूषण कारीगर से छह किलो चांदी पार कर दी गई थी। पुलिस ने एक मामले में लिखापढ़ी नहीं की और दूसरे में कार्रवाई न करने का पत्र लिखकर ले लिया।
‘दिनदहाड़े इस तरह की घटना समझ में नहीं आ रही। जो युवक हिरासत में हैं, वह शराबी हैं। फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। उसी के बाद कार्रवाई की जाएगी।’
हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी चौकी कादरीगेट