फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad:कोल्ड ड्रिंक के बहाने बालक को बंधक बनाने का लगाया आरोप, दो घंटे बाद छोड़ा

Tue, 14 Apr 2026 07:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुबरी में एक सफाई कर्मचारी ने सात वर्षीय पौत्र को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने घर बुलाकर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। थाना क्षेत्र के गांव दुबारी निवासी सुमित शाक्य का पुत्र राघव (7) सोमवार शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां युवक ने बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा और धमकाता रहा।

विज्ञापन


उधर, काफी देर तक घर वापस न पहुंचने पर मां रोशनी देवी ने बच्चे की तलाश शुरू की। करीब शाम 7:30 बजे आरोपी ने बच्चे को छोड़ दिया। घर पहुंचकर राघव ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारी बाबा सुखराम शाक्य राघव को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें