इटावा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में आयकर टीम का बड़ा छापा
- फोटो : amar ujala
इटावा जिले के डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में आयकर विभाग की एक टीम ने बड़ा छापा मारा है। आयकर टीम तीन गाड़ियों से बैंक पहुंची। लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज नंबर की गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे हैं। उनके साथ स्थानीय पुलिस और पीएसी की एक टुकड़ी भी सुरक्षा के लिए शामिल थी। आशंका जताई जा रही है कि यह छापेमारी 102 करोड़ के बहुचर्चित गबन के मामले से जुड़ी हुई है, जिसमें पहले भी कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है। छापेमारी के दौरान बैंक के दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहनता से जांच की जा रही है।