फर्रुखाबाद जिले में जनपद हरदोई के सवायजपुर कस्बे में बने मंदिर का उद़्घाटन समारोह शनिवार को था। देर रात कार्यक्रम में रासलीला कर मंडली के कलाकार पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब ढाई बजे बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे पिकअप के चालक सहित पिकअप में सवार सभी 17 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां जिला मथुरा थाना गोवर्धन के गांव महरोली निवासी मंडली संचालक ओमप्रकाश (65) समेत चालक की मौत हो गई। घायलों का उपचार चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।