फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: डस्ट लदे ट्राला ने बाइक को रौंदा, तीन की मौत और दो के शव क्षत-विक्षत, शिनाख्त के प्रयास

Sun, 15 Mar 2026 08:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: नवाबगंज चौराहे पर डस्ट लदे ट्राला ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया, जिसमें तीनों की मौत हो गई। ट्राला एक दुकान में घुस गया और पुलिस अब एटा नंबर की बाइक के आधार पर शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज कस्बा के चौराहे से शनिवार रात 12.30 बजे एक बाइक सवार तीन युवक गुजर रहे थे। तभी मोहम्ममदाबाद रोड की ओर से डस्ट भरे ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरी।

विज्ञापन

इस बीच तीनों युवकों के ऊपर से ट्राला के पहिये निकल गए। हादसे में दो युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और तीनों की मौत हो गई। ट्राला अनियंत्रित होकर मिश्रा बीज भंडार नाम की दुकान में पेड़ तोड़ते हुए घुस गया। इस दौरान चपेट में आई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन

शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
जानकारी पर पुलिस मौके पर मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्राला चालक भाग गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाइक पर एटा का नंबर लिखा है। उसके आधार पर मिले मोबाइल को पुलिस ने मिलाया, तो वह बंद जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें