फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 29 Aug 2022 02:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गांव बलीपुर भगवंत उलियापुर निवासी अंकित यादव (26) बैंक मित्र था। वह रविवार रात साढ़े आठ बजे बाइक से किसी काम से शमसाबाद जा रहा था। फैजबाग-शमसाबाद मार्ग पर मुरैठी गांव के एक ई-रिक्शे ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शमसाबाद सीएचसी ले जाया गया। वहां से देर रात लोहिया अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आधी रात के बाद परिजनों को सूचना हुई, तो कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में बड़ा था। मां मीना देवी, बहन प्रियंका और सनम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें