उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक किसान केंचुए से दोस्ती कर खेती का महारथी बन गया। सुनकर थोड़ा अटपटा सा लग रहा होगा। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
डेमो
किसान केचुए से दोस्ती कर खेती की लागत घटा सकते हैं और अपनी उपज का अधिक मूल्य हासिल कर सकते हैं। बस, इसके लिए थोड़ी सी सावधानी और प्रशिक्षण लेने की जरूरत है। इसके जरिए तैयार होने वाली खाद खेती के लिए सर्वोत्तम है।
इसका प्रयोग करने से कीटनाशक व रासायनिक खाद खरीदने की झंझट खत्म हो जाती है। यह कर दिखाया है चित्रकूट के एक प्रगतिशील किसान राम शुक्ला ने। वह इन दिनों केचुआ पालन कर रहे हैं। साथ ही आसपास के किसानों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।