चित्रकूट जिले में साइबर ठगों के टॉर्चर से क्षुब्ध व्यापारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पीड़ित व्यापारी से 61 हजार रुपये की ठगी करने के बाद भी और पैसे की डिमांड की जा रही था। पीड़ित व्यापारी को वीडियो कॉल से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। साइबर ठगों द्वारा सीबीआई कमिश्नर बनकर मामले को सेटल करने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे थे।
पांच लुटेरों को किया गिरफ्तार
वहीं, जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों के पास से लूट के मोबाइल, मंगलसूत्र, एटीएम कार्ड और दो अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। बीते तीन अक्तूबर को बदमाशों ने राहगीरों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, नया डाकू गैंग तैयार हो रहा था।