फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव में दबंगों की दादागिरी के आगे किसान बेबस

Fri, 04 Nov 2016 09:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जालौन के सरावन में ग्रामीण इलाकों में किसान सिंचाई के लिए परेशान हो रहा है। हदरुख रजबहा पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इससे गंधा नाले में पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने जिला प्रशासन को दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


इस समय किसानों को सिंचाई के लिए पानी की बेहद आवश्यकता है। कुछ स्थानों पर जरूरत भर पानी न मिलने से सिंचाई अधर में लटकी है। मौजूदा समय में हदरुख रजबहा पर आसपास के दबंगों ने कब्जा कर लिया है और नहरों से रजबहे में आने वाले पानी को गंधा नाला में नहीं पहुंचने दे रहे हैं। इससे किसान खासा परेशान हैं। किसान करन सिंह, गोविंद सिंह, कमलापत कुशवाहा, ब्रजमोहन सिंह, खेमराज सिंह आदि का कहना है कि दबंगों की हेकड़ी के चलते किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। कई मर्तबा इसको लेकर विवाद भी हो चुका हैं। इसके बावजूद दबंग अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।   विभागीय अधिकारियों को भी इस संदर्भ में अवगत करा चुके हैं, लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने जिला प्रशासन से उचिम कदम उठाने की मांग की। इस संबंध में माधौगढ़ एसडीएम सुरेश चंद्र का कहना है कि यदि दबंग गंधा नाले में पानी नहीं आने दे रहे हैं तो वह इसकी जांच कराएंगे। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें