फसलें बर्बाद होता देख किसानों ने अन्ना जानवरों को प्राथमिक विद्यालय में बंद किया
यूपी के औरैया जिले में कंचौसी सहायल के बाद अब सदर कोतवाली क्षेत्र के खरका गांव में किसानों ने अन्ना जानवरों से आजिज आकर लगभग 50 मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया।
फसलें बर्बाद होता देख किसानों ने अन्ना जानवरों को प्राथमिक विद्यालय में बंद किया
किसानों का कहना है कि जिले के अफसर इन जानवरों का स्थाई हल निकाले नहीं तो इसी तरह सभी विद्यालय और अस्पताल अन्ना जानवरों से भरे जाएंगे। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने किसानों के आक्रोश को देखते हुए बच्चों को जूनियर स्कूल में शिफ्ट कराया। बताते चले कि बेसहारा जानवरों से यहां के लोग पिछले काफी समय से परेशान हैं।