फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती के जरिये श्रीअन्न उगा समृद्ध हो रहे किसान : कैबिनेट मंत्री

Sun, 18 Oct 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के समापन पर शनिवार को माती स्थित ईकोपार्क सामुदायिक भवन में जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रबी गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्राकृतिक खेती के जरिये श्रीअन्न उगाकर किसान समृद्ध हो रहे हैं। सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसानों को तमाम सुविधाएं व तकनीकी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुई। सामूहिक रूप से वंदे मातरम गायन किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। यहां विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा रबी सीजन में बोआई के लिए बीजों व उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इस दौरान प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के अनावश्यक प्रयोग से बचने की सलाह विशेषज्ञों ने दी।
कृषक संवाद सत्र में प्रगतिशील किसान फूल सिंह ने मोटे अनाज के पोषण संबंधी लाभों एवं वैज्ञानिक खेती के अनुभव साझा किए। महाराष्ट्र से आए भारतीय सेना के पूर्व सूबेदार हरिशंकर ने जीवामृत, घनजीवामृत एवं बीजामृत से प्राकृतिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी। यहां 20 प्रगतिशील किसानों को चना, राई एवं मसूर के प्रमाणित बीज मिनी किट निशुल्क दी गई। विभिन्न कृषि योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रतीकात्मक चेक, प्रमाण पत्र एवं किट वितरित की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा पांच टीबी मरीजों को पोषण किट दी गई। अतिरिक्त पशुपालन, समाज कल्याण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बेसिक शिक्षा, जिला उद्योग केंद्र एवं पंचायती राज विभाग के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। विकास प्रदर्शनी एवं मिलेट्स स्टॉल का अतिथियों ने अवलोकन किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष (प्रशासक) नीरज रानी, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य तथा उप निदेशक कृषि हरिशंकर भार्गव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें