फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फसल खराब होने से किसान को लगा सदमा, मौत के बाद पत्नी बोली कर्ज को लेकर रहते थे परेशान

Mon, 30 Sep 2019 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा में श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलरही में कर्ज से परेशान और खरीफ की फसल खराब होने से किसन को सदमा लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। किसान के ऊपर 1.20 लाख रुपये भूमि विकास बैंक का कर्ज था और 14 लाख रुपये उसके पिता के ऊपर इलाहाबाद बैंक का था।
विज्ञापन


जिससे वह परेशान रहता था। सोमवार को वह सुबह खेत देखने गया था। जहां पर सारी फसल बर्बाद देख खेत में ही गिर गया। आसपास के किसान उसे अस्पताल ले गए, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्राम बिलरही निवासी प्रीतम कोरी (30) पुत्र स्व. ठाकुरदीन के पास तीन एकड़ जमीन है।

 

किसान ने भूमि विकास बैंक से सात साल पहले 60 हजार रुपये कर्ज लिया था। जो बढ़कर 1.20 लाख रुपये हो गया। इससे पहले उसके पिता ने इसी जमीन को इलाहाबाद बैंक श्रीनगर में गिरवी रखकर सात लाख का ट्रैक्टर लिया था। जो बढ़कर अब 14 लाख रुपये हो गया है।

किसान पिता और अपने कर्ज को अदा करने के लिए खासा चिंतित रहता था। इस साल खरीफ की फसल की अच्छी पैदावार देखकर किसान खासा गदगद था। उसे कुछ कर्ज के अदा होने की उम्मीद थी लेकिन पिछले एक सप्ताह से हुई बारिश के चलते खेतों पानी भर गया।

 
विज्ञापन

जिससे फसल पूरी तरह से सड़ गई। मृतक की मां सरी ने बताया कि वह दो दिन बाद बहन के घर से आया और सीधा खेत देखने चला गया। जहां पर फसल खराब देकर उसे सदमा लगा और वह खेत में गिर गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

मां ने बताया कि कर्ज की अदाएगी को लेकर वह खासा परेशान रहता था। तहसीलदार बालकिशन सिंह ने बताया कि लेखपाल को गांव भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी सहायता होगी किसान परिवार को नियमानुसार मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें