हमीरपुर की धसान नदी में अवैध खनन का विरोध करने पर ग्रामीणों को खनन माफिया ने रविवार रात में घरों से निकाल कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मझगवां थाने के कुछेछा गांव निवासी नरेंद, बीरेंद, धरमपाल, जयपाल, गोविंददास, रामनारायण, जीतेंद, कैलाश, लक्ष्मी प्रसाद, चरन सिंह, भवानीदीन, छोटेलाल सहित अन्य ने बताया कि कुछेछा घाट पर बीते कई दिनों से मौरंग का अवैध खनन हो रहा है।