महोबा में श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलरही में कर्ज से परेशान और खरीफ की फसल खराब होने से किसन को सदमा लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। किसान के ऊपर 1.20 लाख रुपये भूमि विकास बैंक का कर्ज था और 14 लाख रुपये उसके पिता के ऊपर इलाहाबाद बैंक का था।
जिससे वह परेशान रहता था। सोमवार को वह सुबह खेत देखने गया था। जहां पर सारी फसल बर्बाद देख खेत में ही गिर गया। आसपास के किसान उसे अस्पताल ले गए, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्राम बिलरही निवासी प्रीतम कोरी (30) पुत्र स्व. ठाकुरदीन के पास तीन एकड़ जमीन है।