फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 15 Feb 2019 11:46 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बगवाहा में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक पर बैंक के अलावा साहूकारों का भी कर्ज था। कर्ज की अदायगी को लेकर किसान परेशान रहता था। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


ग्राम बगवाहा निवासी रामदेव (45) पुत्र गड़ू राजपूत के पास एक एकड़ भूमि है। किसानी करके वह परिवार का भरण पोषण करता था। खेती में बेहतर पैदावार न होने पर किसान के दो पुत्र रामचंद्र व अंकित दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं जबकि दो पुत्र कल्याण व रूपेंद्र गांव में रहते हैं।
विज्ञापन

सता रही थी कर्ज अदायगी की चिंता

गुरुवार रात किसान रामदेव पशु बाड़े में लेटा था। तभी उसने पशु बाड़े के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब पुत्र कल्याण पशु बाड़े में पहुंचा तो पिता का शव फांसी पर झूलता देख दंग रह गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
मृतक के पुत्र कल्याण ने बताया कि कई वर्षों से खेती में बेहतर पैदावार नहीं हो रही थी। पिता पर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक जैतपुर से 53 हजार का कर्ज है जबकि करीब एक लाख रुपये साहूकारों का कर्ज था। जिसकी अदायगी की चिंता पिता को सता रही थी। घटना के बाद से पत्नी मूर्ति देवी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। नायब तहसीलदार कुलपहाड़ लखनलाल राजपूत का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को जो सहायता होगी, दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें