फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को ट्रक ने रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 17 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग रसूलाबाद शिवली में शनिवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक से जा रहे एक किसान को रौंद दिया। किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होने पर आसपास गांव के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस व तहसील प्रशासन के समझाने पर ग्रामीण माने। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-68 रसूलाबाद-शिवली में थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी सुरेश चंद्र बाइक से भेवान की तरफ जा रहा था। तभी सामने की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने विपरीत तरफ जाकर उसे टक्कर मार दी। ट्रक सुरेश के  ऊपर चढ़ गया। सुरेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 हादसे की जानकारी रायपुर गांव में जैसे ही पहुंची। बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंच गए। उधर, ग्रामीणों ने दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया। ग्रामीणों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। इधर, मृतक सुरेश की पत्नी राजकुमारी, बेटा हरिश्चंद्र व बेटी शिवकांती, रेवती का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रसूलाबाद तहसील से नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। जाम लगाए ग्रामीणों को पुलिस और नायब तहसीलदार ने समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान वाहन और यात्री फंसे रहे।
विज्ञापन


 थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार सिंह मृतक सुरेश किसान थे। उनके परिजनों को मृतक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें