फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बीघा से अधिक जमीन बनी किसान की मौत की वजह, कर्ज में डूबने के कारण फांसी लगाकर दी जान

Fri, 16 Aug 2019 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या - फोटो : the week
विज्ञापन
महोबा के कबरई के ग्राम बीला उत्तर में फसल खराब होने व कर्ज अदायगी की चिंता में परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक पर एसबीआई शाखा करबई से करीब 2.32 लाख रुपये का कर्ज था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम बीला उत्तर निवासी किसान कामता प्रसाद (58) पुत्र रामाधार प्रजापति के पास 17 बीघा भूमि थी। जिसमें खेती किसानी करके किसान अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कई वर्षों से खेती में उचित पैदावार नही हुई जिससे बैंक कर्ज की अदायगी नहीं हो सकी।

 

केसीसी पर 2.32 लाख रुपये एसबीआई कबरई से था कर्ज

इस बार बोई गई खरीफ की फसल पानी के अभाव में बर्बाद हो गई। जिससे किसान परेशान रहने लगा। दो दिन पहले किसान परिजनों को कुछ बताए बिना घर से निकल गया। महेबा मौजा में स्थित किसान हीरा सिंह सेंगर के खेत के पास लगे पेड़ से कामता प्रसाद ने फांसी लगा ली।

गुरुवार की शाम उसका शव पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र किशोरीलाल ने बताया कि उसके पिता ने मार्च 2016 में एसबीआई कबरई से केसीसी पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था।

 
विज्ञापन

मृतक पर एसबीआई शाखा करबई से करीब 2.32 लाख रुपये का कर्ज था

इसके बाद जून 2017 में 26 हजार रुपये इसी बैंक से कर्ज लिया। वर्तमान में बैंक का ब्याज सहित करीब 2.32 लाख रुपये बकाया था। जिसकी अदायगी की चिंता पिता को सता रही थी। फसल भी बर्बाद हो जाने से वह परेशान रहते थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। मृतक के पास 12 बीघा से अधिक भूमि होने चलते उसे कर्ज माफी का लाभ नहीं मिला। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें