चित्रकूट के मऊ में करीब एक माह पूर्व बेटी और उसकी सहेली के एक साथ खुदकुशी मामले की पैरवी कर रहे किसान ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार रात तालाब के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देख पुलिस के साथ ही किसान के परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने जहां आरोपों से इनकार किया, वहीं किसान के परिजनों का कहना है कि बेटी और सहेली की खुदकुशी मामले में कुछ लोगों के नाम उजागर होने पर पुलिस ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिससे तंग आकर जान दे दी। मऊ थाना क्षेत्र के कटैयाखादर गांव निवासी गिरधारी केवट (45) पुत्र सुकरू केवट सोमवार की दोपहर दो बजे थाने में पूछताछ के लिए बुलाने की बात कहकर घर से निकले थे।