आरोपी दे रहा था सुलह की धमकी
इसको लेकर आरोपी पक्ष 15 दिन से मुकदमे में सुलह करने को लेकर धमकी दे रहे थे। उधर, घटनास्थल का देर रात एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने मुआयना किया। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए। गांव में पुलिस बल तैनात किया है।
चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
मृतक के तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। खेती किसानी करता था। उसके नाम आठ बीघा जमीन है। वह बाहर जाकर मजदूरी भी करता था। थानाध्यक्ष ने बताया मृतक की मां सावित्री देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कल्लू का शव बनियान और कच्छे में मिला है। पूर्व में वाहन दुर्घटना होने के कारण वह सही से चल भी नहीं पाता था। सांस का रोगी था। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मां की तहरीर पर चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। -लक्ष्मी निवास मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा