फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर झाड़ियां देख परिवहन मंत्री नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री रविवार शाम माती स्थित बस अड्डे का निरीक्षण किया। परिसर में झाड़ियां खड़ी मिली। वहीं साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जताई। इसके साथ शौचालयों की नियमित सफाई कराने के निर्देश आरएम को दिए। वहीं खाली पड़ी जगह की सफाई कराकर पौधरोपण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को माती स्थित बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। अचानक बस अड्डे पर मंत्री के पहुंचने से हड़कंप मच गया। उन्होंने बस अड्डे के परिसर में खाली पड़ी जमीन पर खड़ी झाडिय़ां कटवाने के निर्देश दिए तथा पूरे परिसर की सफाई कराकर फल व छायादार अच्छे पौधे लगाने के लिए कहा। उन्होंने बस अड्डा के रूम में वायरिंग के तारों को पाइपलाइन के अंदर करने के निर्देश दिए। शौचालयों का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई नियमित रूप से कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान मौजूद आरएम ने उन्हें बताया कि महिलाओं के शौचालय निर्माण का प्रस्ताव बनाया गया है, आचार संहिता की वजह से काम नहीं हो सका है। जल्द ही शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने अड्डे पर रुकने वाली बसों के बाबत जानकारी ली। वहीं पास में निर्माणाधीन डिपो के कार्य प्रगति के बाबत आरएम से जानकारी ली।
विज्ञापन



बस अड्डे पर झाड़ियां देख परिवहन मंत्री नाराज
माती स्थित बस अड्डे का किया औचक निरीक्षण
शौचालयों की नियमित सफाई कराने के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें