फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 28 May 2019 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
थाने में बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेतों की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


यह घटना हुसैनगंज थाना के देवरानार गांव की है। यहां बीती रात गांव के दो लोगों ने खेतों की रखवाली कर रहे किसान राम मनोहर निषाद (65) पुत्र रामनाथ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के भाई ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या का कारण हफ्ता भर पूर्व हैंडपम्प में पानी भरने का विवाद बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें