फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के हरदोई में किसान की चाकू से चेहरा गोदकर हत्या, खेत में पड़ा शव देख मचा हड़कंप

Sat, 22 Aug 2020 11:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दईचोर में शुक्रवार देर राम किसान के चेहरे को गोद कर हत्या कर दी गई। उसका शव गर्रा नदी के किनारे उसी के खेत में पड़ा मिला। देइचोर निवासी कैलाश चंद्र (35) पुत्र शिवराज कुशवाहा खेती करता था।
विज्ञापन


गर्रा नदी के किनारे स्थित खेत में मक्के की फसल है। वह रोज ही फसल बचाने के लिए खेत पर जाता था। शुक्रवार रात भी फसल बचाने के लिए खेत गया था। आमतौर पर सुबह चार बजे वह वापस घर लौट आता था। शनिवार की सुबह जब वह घर वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी कंचनलता बुलाने के लिए खेत गई।

वहीं उसका शव पड़ा देखा तो सूचना अन्य ग्रामीणों और परिजनों को दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच कर रहे हैं। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें