फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, खेत के लालच में मारने की आशंका, पत्नी ने लगाया देवर पर हत्या का आरोप

Sat, 21 May 2022 09:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पति के छोटे भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
इंदरगढ़ थाने में मौजूद मृतक की पत्नी व अन्य ससुरालीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में किसान राजाराम राजपूत (45) की शुक्रवार देर रात घर पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्राम तिज्जापुरवा निवासी राजाराम खेती करता था। घटना का पता चलने पर पिछले सात दिन से अपने मायके में रह रही उसकी पत्नी रामश्री भी आ गई। उसने राजाराम के छोटे भाई पर ही खेत के लालच में हत्या कर देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सात दिन पहले राजाराम के छोटे भाई भारत और राजाराम की पत्नी रामश्री के बीच विवाद हो गया था। रामश्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद रामश्री अपने मायके ठठिया चली गई थी। रामश्री का आरोप है कि भारत ने राजाराम से जबरन खेत की वसीयत करा ली थी। 
आरोप है कि इसी के कारण भारत ने राजाराम की हत्या कर दी। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्राथमिक जांच में बीमारी के कारण राजाराम की मौत की बात सामने आई है, लेकिन पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें