फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: करंट से बकरी को बचाने में किसान की मौत, रास्ते पर पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई थी बकरी

Mon, 02 Nov 2020 07:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जालौन जिले के माधौगढ़ करमरा गांव में रास्ते पर पडे़ तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आई बकरी को बचाने में किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


महोई गांव के मजरा करमरा निवासी मंशाराम पाल (55) पुत्र लक्ष्मण पाल खेती के साथ बकरी पालन करते थे। सोमवार को बकरियां चराने जंगल जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार पड़ा था। तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में एक बकरी आ गई।

बकरी को बचाने के प्रयास में मंशाराम भी करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी जयश्री ने बताया कि पति को दो दिन से बुखार आ रहा था, उन्हें रोका था लेकिन बकरियां भूखी होने के कारण चराने के लिए ले गए थे।
विज्ञापन


दो घंटे में लौटकर आने की बात कही थी। बेटे नरेश (28), महेश (25) और हरेश (22) अहमदाबाद में पुताई का काम करते हैं। बंगरा चौकी प्रभारी राजीव कांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें