फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: फसल की सिंचाई करने गए किसान की नहर में डूबकर मौत, मचा कोहराम

Sat, 22 Feb 2020 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
किसान की नहर में डूबकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में शनिवार को फसल की सिंचाई करने गए किसान की नहर में डूबकर मौत हो गई। आसीवन थाना क्षेत्र के जारूल्ला नगर गांव निवासी रामेश्वर पुत्र मौकू (70) सुबह घर से खेत में खड़ी फसल की सिंचाई के लिए गया था।
विज्ञापन


मियागंज माइनर के हेड के पास माइनर का पाइप खोलने के लिए नहर के पानी में उतरा कि उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में डूब गया। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सुबह शव देखकर परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मृतक के चार पुत्र सुरेश, राम सिंह, चंद्र पाल व अनिल, एक पुत्री सीमा की शादी हो चुकी है। पत्नी रूक्मिना पति की मौत से बदहवास हो गई। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। एक बीघा खेती है। उसी से परिवार का पालन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें