फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: किसान का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की जताई आशंका

Thu, 08 Oct 2020 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के ग्राम छिवलहा निवासी एक किसान का शव गांव से पांच सौ मीटर दूर पथरौड़ी नदी के पास पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


छिवलहा गांव निवासी शिवप्रसाद उर्फ लवकुश नामदेव (38) पुत्र कालका प्रसाद बुधवार रात को खाना खाने के बाद करीब नौ बजे घर से खेत के लिए निकला था। रात 11 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

घर से पांच सौ मीटर दूर शिव प्रसाद का शव पथरौड़ी नदी के पास महुंवा के पेड़ पर गमछे से लटका मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से पत्नी उमा देवी व मां कैलशिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


शिवप्रसाद की तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। भाई शिव गुलाम व शिवअवतार ने बताया कि एक सप्ताह पहले पड़ोसियों ने उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था। इस पर उनका पड़ोसियों से विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। 

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लेकर जाते समय परिजन मऊ थाने के सामने शव रखकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर उसी आधार पर कार्रवाई करेंगे। पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें