फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Wed, 20 May 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। रायपुर मार्ग पर जिठरौली-जसवापुर के बीच ईंट-भट्ठे के पास साइकिल से खेत देखने जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिठरौली निवासी सभाजीत सिंह उर्फ भूरा सिंह (65) किसान थे। भतीजे आदर्श ने बताया कि चाचा मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर भट्ठे के पास गजनेर की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उन्हें गंभीर चोट आईं। हादसे की जानकारी पर परिजन उन्हें सीएचसी गजनेर लेकर आए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पत्नी संतोष कुमारी व अन्य परिजन बिलखते रहे। गजनेर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक कब्जे में ली गई है। तहरीर के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें