फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से मना किया तो पीट पीट कर मार डाला

Fri, 24 Feb 2017 12:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

 - भदेउरा गांव में पिता-पुत्र से हुआ था किसान का विवाद, पत्नी ने लगाया चार लोगों पर आरोप
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में क्राइम के मामले में उत्तर प्रदेश पीछे नहीं है। आए दिन वहां एक बड़ी वारदात सामने आती है। गुरुवार को भी यूपी में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। 
विज्ञापन


हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव मेें गुरुवार को गेहूं के खेत में एक व्यक्ति को मामूली विवाद में मार कर फेंक दिया। गांव का एक वयक्ति शौच करने के लिए खेत में घुस आया इस पर किसान ने उसे मना किया तो वह अपने पिता को बुला लाया और किसान को पीट पीट कर मार डाला। किसान की पत्नी ने बाप-बेटे समेत चार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

 भदेउरा गांव निवासी लीलावती ने बताया कि उसका पति कृष्णपाल (45) पुत्र झब्बू बटाई पर खेती करता था। उसने गांव के टिल्लू और बबलू की करीब सात बीघा जमीन बटाई की थी। इसमें गेहूं की फसल खड़ी है। गुरुवार सुबह कृष्णपाल खेत पर था। गांव का शिवनंदन शौच के लिए खेत की तरफ आ गया। कृष्णपाल ने विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद की जानकारी पर शिवनंदन का पिता मुनेश्वर भी पहुंच गया। इसके बाद पिता-पुत्र ने कृष्णपाल की पिटाई कर दी। इससे कृष्णपाल बेहोश हो गया। इसी दौरान शिवनंदन के परिवार के दो अन्य लोग भी पहुंच गए। इधर, शोर सुन अन्य ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायल कृष्णपाल को जिला अस्पताल भेजा। लेकिन, रास्ते में ही कृष्णपाल ने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृष्णपाल की पत्नी लीलावती ने बाप-बेटों समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।  सीओ हरियावां श्यामाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें