फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: किसान की हत्या...पेट और सीने में मारी गोली, दुकान में पड़ा मिला शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए हैं साक्ष्य

Tue, 19 Mar 2024 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: अतरौली थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव दुकान में चारपाई के नीचे पड़ा मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ निवासी सुरेश (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव महगवां-संडीला मार्ग पर बरतली चौराहे के पास बनी उसकी ही दुकान में पड़ा मिला। दुकानें अभी अर्ध निर्मित हैं और इनमें शटर भी नहीं लगा है।

विज्ञापन

वह खेती और मजदूरी करता था। सुरेश के दो गोली मारी गई हैं। एक गोली पेट में और एक सीने पर लगी है। उसका शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला। राहगीरों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सुरेश अपने परिजनों से अलग रहता था।
घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ संडीला शिल्पा कुमारी और अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक नमूने जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें