फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mon, 18 Mar 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर हर्रई फाटक के पास युवक ने पद्मावत एक्सप्रेस के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। उसके पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी प्रशांत त्रिवेदी उर्फ गोलू (21) रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। देर रात बिना कुछ बताए वह घर से निकल गया। जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर हर्रई फाटक के पास प्रशांत का शव रात लगभग डेढ़ बजे मिलने की सूचना परिजनों को मिली।
शाहाबाद कोतवाल राजदेव मिश्रा के अनुसार मृतक के पिता अवधेश त्रिवेदी ने बताया है कि गोलू अविवाहित था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें