ग्रामीणों ने फसल बरबाद हाेने पर स्कूल में बंद किए मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के पीला महुआ गांव में अन्ना मवेशियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने से नाराज ग्रामीणों ने 200 मवेशियों को गांव के जूनियर स्कूल में बंद कर दिया। राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला और मवेशियों को आजाद कराया।
ग्राम पीला महुआ व उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी तादात में घूम रहे अन्ना मवेशी किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। शनिवार को इससे नाराज ग्रामीणों ने पहले खेतों में घूम रहे अन्ना मवेशियों को एकत्र किया। दोपहर दो बजे गांव स्थित जूनियर स्कूल के गेट का ताला तोड़कर दो सौ अन्ना मवेशी उसमें बंद कर दिए।