फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला था किशोर का शव, पिता ने लगाया रंजिश में हत्या का आरोप लगाया 

Sat, 22 Jun 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
पेड़ पर झूलता मिला था किशोर का शव - फोटो : social media
विज्ञापन
कानपुर देहात के जलालपुर गांव स्थित एक बाग में शुक्रवार को पेड़ से लटका मिला किशोर का शव के मामले में शनिवार को उसके पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बरौर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी नरेंद्र सचान का गांव के बाग में शुक्रवार को गमछे के सहारे पेड़ से सैदलीपुर गांव निवासी कुंवर लाल संखवार के पुत्र प्रदीप (15) का शव लटकता मिला था। दुर्गंध आने के कारण शव दो दिन पुराना होने का कयास लगाया गया था।

 
विज्ञापन

पुलिस एवं फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की थी। किशोर के पिता ने बताया कि पुत्र प्रदीप बुधवार की सुबह मवेशी चराने गया था। शाम को वापस न आने पर उसकी तलाश की गई थी। इसके बाद कैलई निवासी वंशलाल व छोटे मवेशी हांककर उसके घर छोड़ गए थे।

पूछने पर इन लोगों ने बताया कि प्रदीप नींबू तोड़ने की बात कह रहा था। इधर, किशोर के पिता ने तीन लोगाें के खिलाफ रंजिशन हत्या करके पेड़ में लटका देने का आरोप लगाया है। थाना इंजार्च सुखवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें