फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। लक्ष्मीपुर गांव स्थित गो आश्रय स्थल परिसर में लगे नीम के पेड़ से शुक्रवार रात एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ में लटका मिला। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर निवासी पूर्व प्रधान छविराम यादव ने बताया कि उनके चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह (55) अविवाहित थे। इससे वह तनाव में रहते थे। वह खेती करने के साथ गांव के गोवंश आश्रय स्थल में निशुल्क गायों की सेवा करते थे। अक्सर वह आश्रय स्थल में ही रहते थे।
शुक्रवार रात उन्होंने आश्रय स्थल परिसर में लगे नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सूचना परिवारीजनों को दी। मां गयाश्री, भाई गजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह बिलखने लगे। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्र ने बताया कि चचेरे भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें